उज्जैन में सावन में महाकाल की निकलेंगी 6 सवारियां
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक शुभकरण शर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार को हुई प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सावन के महीने में महाकाल की छह सवारियां निकाली जाएगी। यह सवारियां 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई, तीन अगस्त, 10 अगस्त और 17 अगस्त को निकलेगी। शाही सवारी 17 अगस्त को निकलेगी।
शर्मा ने बताया कि यह सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाते हुए क्षिप्रा नदी के राम घाट पर पहुंचेगी और वहां पूजा अर्चना करने के बाद वापस मंदिर लौट जाएगी। इन सवारियों में हाथी-घोडों के अलावा बैंड बाजे भी लोगों का आकर्षण रहेंगे। शर्मा बताते हैं कि पुरातन काल से मान्यता है कि महाकाल इस नगरी के राजा हैं और वे जनता का हाल जानने के लिए निकलते है। उसी परंपरा के मुताबिक यह सवारियां निकाली जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications