'भाजपा नहीं छोड़ेगी हिंदूवादी विचारधारा'

हमेशा से संघ की विचारधारा से खुद को जोड़कर चलने वाली भाजपा पर यह प्रहार भारी पड़ा है। पार्टी के प्रमुख राजनाथसिंह ने कहा, 'मैं जोर देकर यह कहना चाहता हूँ कि मैं अभी भी हिंदुत्व विचारधारा के साथ हूँ, जिसका मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत से हमेशा पालन किया है और मैं इसके साथ लगातार बँधा रहूँगा।'
संघ प्रमुख वैद्य का सुझाव
उल्लेखनीय है कि संघ के प्रमुख विचारक एमजी वैद्य का मानना है कि भाजपा इस बार के चुनाव में हिन्दुत्व का असली मतलब बताने में असफल रही है। उन्होंने भाजपा को सुझाव दिया है कि बेहतर होगा कि भाजपा हिंदुत्व से खुद को अलग कर ले।
वैद्य ने स्थानीय मराठी दैनिक 'तरुण भारत' के साप्ताहिक स्तम्भ में लिखा है कि यदि भाजपा हिंदुत्व का मुद्दा छोड़ देती है तो संघ के साथ उसका रिश्ता स्वत: समाप्त हो जाएगा। इससे पार्टी को आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने का खुला अवसर मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications