'आर्थिक संकट से उबरने में करेंगे मदद'

'आर्थिक संकट से निपटने में भारत करेगा मदद'

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट से निपटने में वो हर संभव मदद करेंगे. वह सोमवार को रूस रवाना हो रहे हैं. बतौर प्रधानमंत्री अपने दूसरे कार्यकाल के पहले विदेश दौरे पर वो सोमवार को रूस रवाना हो रहे हैं.

उन्होंने रवाना होने से पहले जारी प्रेस बयान में कहा है कि आर्थिक सुस्ती से पार पाने के लिए अलग-अलग देशों के बीच समन्वय बनाने में भारत हर संभव भूमिका अदा करेगा.

ब्राज़ील, भारत, रूस और चीन के समूह 'ब्रिक' की बैठक में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे. साथ ही वह शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक में भी हिस्सा लेंगे. इन बैठकों में सदस्य देशों के बीच वैश्विक आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा होगी. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा, "ब्रिक देशों की अर्थिक सफ़लता सीधे तौर से विश्व अर्थव्यवस्था से जुड़ी हुई है."

शंघाई सहयोग संगठन की किसी बैठक में भारत पहली बार हिस्सा ले रहा है. इस बारे में उनका कहना है, "बैठक में हिस्सा लेने के मेरे फ़ैसले से पता चलता है कि हम इस संगठन के अध्यक्ष के नाते रूस का काफ़ी सम्मान करते हैं."

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के ज़रिए भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच संबंध बेहतर होंगे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी सेवाओं का विस्तार, कृषि, विज्ञान और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मध्य एशियाई देशों के बीच सहयोग की बड़ी संभावना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+