आस्ट्रेलियाः दिल्ली से आए छात्र पर हमला

Delhi boy becomes latest victim of attack in Oz
आस्ट्रेलियाई सरकार के तमाम आश्वासनों और देश-विदेश में हो रहे प्रतिरोध के बावजूद वहां नस्ली हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहां एक और भारतीय छात्र की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है।

इस बार दिल्ली से वहां गए एक छात्र की बुरी तरह से पिटाई की गई है। हमलावरों ने कार का दरवाजा खींचकर उसके सिर और पेट पर घूंसे मारे तथा नस्ली गालियां दीं। इस घटना में उसकी एक उंगली टूट गई, पीठ में चोट लगी और नाक से खून निकलने लगा। हमलावरों ने गंदी गालियां दीं।

गालियां दीं और घूंसे मारे

अखबार 'द एज' में सोमवार को छपी खबर के अनुसार 20 वर्षीय भारतीय छात्र सन्नी बजाज पर बोरोनिया में हमला किया गया। वह अपनी कार में बैठने वाला था। पहले दो लोगों ने इस छात्र को गालियां दीं और फिर उसे मुक्के मारे।

डीकिन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे सन्नी ने बताया, 'वे मेरे पास आए और धन की मांग करने लगे। जब मैंने उनसे कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है तो उन्होंने हमला कर दिया।'

हमलावर लगभग 20 साल की उम्र के थे। उनमें से एक श्वेत तथा दूसरा अफ्रीकी मूल का लग रहा था। आस्ट्रेलिया में एक महीने से कम समय के भीतर किसी भारतीय छात्र पर यह चौदहवां हमला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+