फ़िज़ा के घर गोली चली, युवक घायल

पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया है. घायल युवक को मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि फ़िज़ा ने कंट्रोल रूम को फ़ोन कर पुलिस बुलाई थी.
आरोप-प्रत्यारोप
पुलिस के मुताबिक़ रविवार देर रात फ़िज़ा के घर पर 10-12 गाड़ियों में सवार होकर 50-60 लोग आए और वहाँ हंगामा करने लगे. पुलिस ने उन्हें वहाँ से हटाने का प्रयास किया. इस बीच एक एएसआई की बंदूक से चली गोली से हिसार के आदमपुर निवासी अशोक कुमार घायल हो गए.
चाँद मोहम्मद ने अन्हें फ़ोन कर अपनी जान को ख़तरा होने की बात बताई थी और ले जाने को कहा था अशोक कुमार, घायल
| |
पुलिस ने पवन कुमार, सुभाष, भगतराम और अशोक कुमार के ख़िलाफ़ पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया है.
वहीं पुलिस की गोली से घायल अशोक कुमार ने बताया कि चंद्रमोहन उर्फ़ चाँद मोहम्मद ने अन्हें फ़ोन कर अपनी जान को ख़तरा होने की बात बताई थी और ले जाने को कहा था.
उन्होंने बताया कि इसके बाद वे अपने पाँच अन्य साथियों के साथ चाँद मोहम्मद से मिलने एक गाड़ी में आए लेकिन फ़िज़ा के घर तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया.
अशोक ने बताया कि इस बीच पुलिस की पीसीआर वहाँ आ गई और एक एएसआई ने हमारी ही गाड़ी में बैठाकर अपने रिवाल्वर से हमारे पैर में गोली मार दी.
इसके पहले चाँद मोहम्मद कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप के बाद रविवार को फ़िज़ा के घर लौट आए. उन्होंने कहा कि वे फ़िज़ा से माफ़ी माँगने आए हैं.
फ़िज़ा का कहना है कि चाँद मोहम्मद को माफ़ करने के सवाल पर वह सोच-विचार के बाद फ़ैसला करेंगी.


Click it and Unblock the Notifications