Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चांद लौटे फिजा के पास, माफी मांगी

Chand returns to Fiza, apologises
चांद-फिजा की प्रेम कहानी में अंतिम शब्द सुनना अभी भी बाकी है। हालांकि ताजा खबर यह है कि हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंदर मोहन उर्फ चांद मोहम्मद रविवार को सबको चकित करते हुए अचानक अनुराधा बाली उर्फ फिजा के पास लौट आए हैं। चंदर मोहन, बाली के मोहाली स्थित घर पहुंचे और उन्होंने उनसे माफी मांगी।

चंदर मोहन ने फिजा के आवास पर संवाददाताओं को बताया, "मैंने फिजा से माफी मांग ली है। मैंने फिजा को तलाक नहीं दिया है।" चांद ने बाद में आईएएनएस से कहा, "मैंने फिजा को कभी नहीं छोड़ा। मैं अभी भी उससे प्यार करता हूं और अपने जीवन का बाकी हिस्सा उसी के साथ बिताना चाहता हूं। मैं इसके लिए सबकुछ, यहां तक कि अपना परिवार भी छोड़ने को तैयार हूं। मैं भारी दबाव में था और जब मैं उसके घर से गया तो मैं कुछ पूर्व की जिम्मेदारियों से बंधा हुआ था।"

चांद ने आगे कहा, "वास्तव में मैंने स्थिति को साफ करते हुए फिजा को कुछ संदेश भेजा था लेकिन मुझे लगता है कि वे संदेश उसे नहीं मिल पाए।" घटना के इस मोड़ पर मुस्कराते हुए बाली ने कहा कि वह चांद को माफ करने पर विचार करेगी। हालांकि बाली ने यह भी कहा कि उन्होंने चांद को भूल जाने का विचार अभी तक अपने मन में नहीं लाया है।

बाली ने आईएएनएस से कहा, "मैं चांद के साथ फिर से रहने और उनके खिलाफ दायर मामले को वापस लेने के मुद्दे पर विचार करूंगी। वह दूसरों के बहकावे में आ गए थे।" फिजा ने कहा, "मेरा घर छोड़ते समय उन्होंने कभी मेरी सहमति नहीं ली थी। इसलिए उनकी वापसी की सत्यता पर हमें थोड़ा संदेह है। इसलिए मैं चाहती हूं कि वह मीडिया के सामने सबकुछ साफ कर दें।"

बाली ने कहा कि चंदर मोहन ने उनसे निवेदन किया है कि वह उनके खिलाफ दायर मामला वापस ले ले और उन्हें माफ कर दे।

ज्ञात हो कि चंदर मोहन और बाली ने पिछले वर्ष नवंबर महीने में गुप्त रूप से इस्लाम धर्म कबूल कर आपस में निकाह रचा लिया था। चंदर मोहन पहले से ही सीमा बिश्नोई के साथ शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं।

बाद में एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत चांद मोहम्मद ने फरवरी महीने में फोन पर और एसएमएस के जरिए फिजा को तलाक दे दिया था। उसके बाद दोनों ने पिछले चार महीनों के दौरान एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। लेकिन इस प्रेम कहानी में रविवार को नया मोड़ आ गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+