देश में स्वाइन फ्लू के 23 मरीज
हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में रविवार को स्वाइन फ्लू से जुड़े तीन और मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
45 वर्षीय एक महिला अपनी आठ और चार वर्ष की अपनी दो बेटियों के साथ 10 जून को इंडियन एरलाइंस की विमान संख्या आईए-140 के जरिए न्यूयार्क से यहां पुहंची थीं। रविवार को इन तीनों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई।
आंध्र प्रदेश चेस्ट रोग अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि दो बच्चों के नमूनों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजा गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आईए-140 में इन तीनों के आगे और पीछे की तीन पंक्तियों में बैठे यात्रियों की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक लगभग 30,000 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications