5 मोरों के शव बरामद
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) ए.के.जैन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घटना रसूलाबाद थाना-क्षेत्र के भारामऊ गांव की है, जहां रविवार देर शाम एक बाग में पांच मोर मृत पड़े मिले।
जैन ने कहा कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मोरों की मौत कैसे हुई। उनके शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आ पाएंगे। पोस्टमार्टम के लिए शवों को बरेली स्थित भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications