भारतीय छात्र पर आस्ट्रेलिया में हमला
नई दिल्ली के 20 वर्षीय सनी बजाज पर शुक्रवार की रात हमला हुआ। उनकी उंगली की हड्डी टूट गई, पीठ और नाक पर चोट आई।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार बजाज ने बताया कि बोरोनिया क्षेत्र में वह अपनी कार में सवार हो रहे थे तभी दो व्यक्तियों ने नस्लभेदी टिप्पणियां करते हुए उनकी पिटाई कर दी।
डेकिन विश्वविद्यालय के छात्र बजाज ने कहा, "उन लोगों ने मुझसे पैसा मांगा, मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं और इस पर उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया।"
उन्होंने बताया कि हमलावरों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। उनमें से एक श्वेत और दूसरा अफ्रीका का लग रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
आस्ट्रेलिया में हाल के दिनों में भारतीय छात्रों के खिलाफ हमले की कम से कम 14 घटनाएं हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications