यमन में 9 विदेशियों को अगवा किया गया

साना (यमन), 15 जून (आईएएनएस)। यमन के अशांत उत्तर पश्चिमी साडा प्रांत में जर्मनी के सात नागरिकों, एक ब्रिटिश इंजीनियर और दक्षिण कोरिया के एक अध्यापक को अगवा कर लिया गया। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी सबा ने रविवार को दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एजेंसी ने कहा है कि चिकित्सकीय उपकरण बनाने वाले एक जर्मन इंजीनियर, उसकी पत्नी और तीन बच्चों, दो जर्मन नर्सो, एक ब्रिटिश इंजीनियर तथा दक्षिण कोरिया की एक महिला शिक्षिका को शुक्रवार को शीटे विद्रोहियों ने अगवा कर लिया।

साडा में एक अनाम प्रांतीय अधिकारी के हवाले से एजेंसी ने कहा है कि साना से कोई 240 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में शीटे विद्रोहियों ने इन नौ विदेशियों को अगवा कर लिया।

अधिकारी ने विदेशी नागरिकों के अपहरण की इस घटना को कायराना हरकत बताते हुए इसकी निंदा की है।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी विदेशियों की शांतिपूर्ण रिहाई सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+