तीर्थयात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

देश विभिन्न हिस्सों विशेषकर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के तीर्थयात्री 43 बसों और 30 हल्के वाहनों समेत 73 वाहनों के जरिए जम्मू से बालताल की ओर रवाना हुआ।

तीर्थयात्रा बालताल वाले मार्ग से सोमवार से ही शुरु हो गई और श्रद्धालु मंगलवार सुबह पहली अर्चना करेंगे। सबसे पहले दर्शन या पूजा अर्चना जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा करेंगे।

वोहरा पवित्र गुफा का प्रबंधन करने वाले श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं। यह गुफा दक्षिणी कश्मीर में 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसमें हर साल हिम से बना शिवलिंग प्रकट होता है।

तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने वाले राज्य के पर्यटन मंत्री रिगजिन जोरा ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यात्रा कामयाब रहेगी और इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।"

यात्रा पांच अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में कुल 2511 लोग हैं जिनमें 1560 पुरुष, 652 महिलाएं, 224 बच्चे तथा 75 साधु हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 5000 से ज्यादा कर्मी तैनात किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+