स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद 12 वर्षीय लड़की निगरानी में
महाराष्ट्र इनफ्लुएंजा कंट्रोल प्रोग्राम के प्रमुख अधिकारी उद्धव गावाडे ने सोमवार की शाम आईएएनएस को बताया, "यह लड़की अपने परिवार के साथ थाईलैंड से यहां अपराह्न् में पहुंची। उसे बुखार और खांसी से पीड़ित पाया गया। एहतियात के तौर पर हमने उसे निगरानी में ले लिया है।"
गावाडे ने कहा कि उस लड़की की जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आने की उम्मीद है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मध्य प्रदेश में भोपाल की रहने वाली इस लड़की को कस्तूरबा हास्पीटल में एक अलग वार्ड में रखा गया है।
अभी तक महाराष्ट्र में फ्लू के 22 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है, लेकिन किसी में भी वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications