मप्र में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका देख सकेंगे छात्र
प्रदेश की स्कूल शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस ने बताया कि यह निर्णय मूल्यांकन के कार्य में पारदर्शिता लाने, छात्रों एवं उनके अभिभावकों को परीक्षा के प्रदर्शन की सही जानकारी हासिल करने के लिए लिया गया है। उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन परीक्षा परिणाम की घोषणा के 100 दिन के भीतर करना होगा। आवेदन का शुल्क प्रति विषय 60 रुपये होगा। साथ ही एमपी ऑनलाइन सेवा का प्रभार 15 रुपये अलग से देय होगा।
स्कूली शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड द्वारा उत्तर पुस्तिका सिर्फ पंजीकृत डाक के माध्यम से ही भेजी जाएगी। छात्रों को यह उत्तर पुस्तिका भेजने से पहले परीक्षक के हस्ताक्षर और पुस्तिका पर दर्ज कोड को मिटा दिया जाएगा।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications