मनमोहन जरदारी से कहेंगे, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करें

येकतरिनबर्ग (रूस), 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच मंगलवार को होने वाली मुलाकात के दौरान भारत की ओर से पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि वह आतंकियों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे। दोनों नेताओं के बीच मुंबई हमले के बाद यहां पहली मुलाकात होगी।

यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, लेकिन इसके जरिए दोनों देशों के बीच तत्काल बातचीत नहीं शुरू होने वाली है।

विश्वस्त सूत्रों ने सोमवार को कहा कि भारत अपनी अपेक्षाओं से पाकिस्तान को अवगत कराएगा। वह साफ कहेगा कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे।

भारत की ओर से हालांकि साफ किया गया है कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात विशुद्ध रूप से संयोगवश हो रही है। लिहाजा इसे पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत की नरमी या कमजोरी का संकेत न समझा जाए।

दोनों नेताओं के बीच आधा घंटे की यह मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के मौके पर होटल हयात में होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+