मनमोहन पाकिस्तान और चीन के राष्ट्रपति से करेंगे भेंट (लीड-1)

अपनी इस तीनदिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सोमवार देर रात हू जिंताओं से मिलेंगे। दोनों नेता भारत और चीन से जुड़े सीमा विवाद के मसले पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मंगलवार को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी भेंट करेंगे। मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री की रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदेवदेव, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव और ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से भी उनकी मुलाकात संभावित है।

लोकसभा चुनाव के बाद लगातार दूसरी बार देश की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला विदेश दौरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+