भारत-चीन सीमा विवाद पर अगली बातचीत दिल्ली में
येकतरिनबर्ग (रूस), 15 जून (आईएएनएस)। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर अगले दौर की बातचीत सात व आठ अगस्त को दिल्ली में होगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं के साथ होने वाली बैठक के पूर्व सोमवार की रात आधिकारिक सूत्रों ने दी।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री सिंह और राष्ट्रपति जिंताओ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बातचीत के दौरान सीमा विवाद पर भी चर्चा होगी।
भारत व चीन अपने विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा विवाद पर 12वें दौर की बातचीत आयोजित करेंगे।
मनमोहन सिंह यहां ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) तथा छह देशों के एससीओ शिखर सम्मेलनों में पहली बार हिस्सा लेने यहां आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications