Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कनाडा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 6 हुई

टोरंटो, 15 जून (आईएएनएस)। कनाडा में घातक बीमारी स्वाइन फ्लू से रविवार को एक और मौत की पुष्टि हुई। इसके साथ ही यहां इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

क्यूबेक प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय एक महिला की मौत इस बीमारी की चपेट में आने की वजह से हुई। इस प्रांत में स्वाइन फ्लू से हुई यह तीसरी मौत है। यहां अभी भी 120 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं और उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

कनाडा में स्वाइन फ्लू के अब तक 3,500 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और इनमें से लगभग आधा मामले ओंटारियो से हैं। अधिकारियों का कहना है फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) से संक्रमित लोगों में से पांच प्रतिशत ही अस्पताल में हैं।

गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक लगभग 30,000 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+