पाकिस्तान सेना ने 31 आतंकवादी मार गिराए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि देश के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) और दक्षिण वजीरिस्तान प्रांत में सेना की नवीनतम कार्रवाई में 24 घंटों के दौरान 31 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि 50 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
इस कार्रवाई में सेना का एक जवान मारा गया है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।
इस बीच पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने इस इलाके में हवाई कार्रवाई में भाग लिया। पाकिस्तानी इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई सेना प्रमुख देश में किसी अभियान में भाग लिया हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications