मुंबई हमले के चित्र को देखकर भावुक हो उठा कसाब
गवाह व फोटो पत्रकार सेबस्तियन डिसूजा द्वारा उतारे गए लगभग 100 छाया चित्रों को देख कर कसाब की आंखें भर आईं और वह आंसू पोछने लगा।
जब विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी ने उससे पूछा कि उसे क्या हुआ तो कसाब ने कहा कि वह असहज और खुद को बीमार महसूस कर रहा है।
इस पर न्यायाधीश ने कहा कि यदि उसकी हालत बिगड़ती है तो वह उसे चिकित्सकीय इलाज उपलब्ध कराने के लिए आदेश जारी कर सकते हैं।
विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने बाद में आईएएनएस को बताया, "कसाब लोगों की सहानुभूति हासिल करने के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा था। हमें उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"
मुंबई मिरर नामक एक टेबलायड अखबार के वरिष्ठ फोटोग्राफर डिसूजा ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के अंदर 26 नवंबर की रात इन चित्रों को उतारा था। चित्रों में स्पष्ट था कि कसाब और उसका साथी अबु इस्माइल यात्रियों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे। दोनों ने 50 लोगों को मार डाला था और कइयों को घायल कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications