उप्र भाजपा की समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे दिग्गज
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी और लोकसभा चुनाव में प्रदेश के प्रभारी रहे कलराज मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी जैसे पार्टी के मुख्य सांसदों ने भाग नहीं लिया।
समीक्षा बैठक में इन सांसदों की गैरमौजूदगी के सवाल पर त्रिपाठी ने केवल यही कहा कि जो विजयी सांसद बैठक में शामिल नहीं हो सके वे दिल्ली में पार्टी की दूसरी बैठकों में व्यस्त थे।
इस मौके पर कलराज मिश्रा ने कहा कि समीक्षा बैठक में क्षेत्रवार हार के कारणों का मूल्यांकन कर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस रिपोर्ट को पार्टी नेतृत्व को सौंपा जाएगा।
मालूम हो कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की केवल 10 सीटें ही जीत पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications