राजद के दो नेता जद (यु) में शामिल (लीड-1)

दोनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में जद (यु) में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में रजक तथा यादव ने कहा कि राजद में उन्हें सम्मान जरूर मिला परंतु इसके साथ उन्हें अपमान भी सहना पड़ा। सम्मान के बदले अपमान सहना सही नहीं है।

दोनों नेताओं ने कहा कि राजद अपने उद्देश्यों से भटक गई है। राजद का गठन गरीबों, दलितों सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए किया गया था।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेज गति से हो रहा है और वह गरीबों को उसका हक भी दे रहे हैं।

श्याम रजक को लालू के खासमखास लोगों में शुमार किया जाता था। वह मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भी करीबी थे। पिछले दिनों लालू यादव के जन्म दिन के मौके पर भी रजक को लालू-राबड़ी के साथ देखा गया था। वह राजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

फुलवारशरीफ से तीन बार विधायक रहे रजक राजद के सबसे बड़े दलित नेताओं में शुमार थे। शनिवार को उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+