एमनेस्टी ने ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'हिंसक कार्रवाई' की निंदा की
लंदन/वाशिंगटन, 15 जून (आईएएनएस)। मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने रविवार को ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई की निंदा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संगठन की अधिकारी हसीबा हादजी ने कहा, "सुरक्षा बलों की कार्रवाई चौंकाने वाली है और इसकी जांच होनी चाहिए। जो मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दी जानी चाहिए।"
एमनेस्टी का कहना है कि ईरानी विपक्षी नेता मीर हुसैन मोसावी के समर्थक बताकर कम से कम 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, ईरानी पुलिस ने कहा है कि 60 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications