देश में फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या 30 हुई (लीड-2)

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका से आए पंजाब के सात छात्रों में फ्लू के वायरस की पुष्टि हो जाने के बाद देश में इनफ्लुएंजा ए (एच1एन1) के पीड़ितों की संख्या सोमवार को बढ़कर 30 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि चूंकि देश में ज्यादातर मामले अमेरिका से आए हैं। लिहाजा लोगों को अपनी अमेरिका यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और अब तक 11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में आजाद ने कहा, "दवा पर्याप्त मात्रा मौजूद है और इस बीमारी का उपचार सौ फीसदी संभव है। अभी तक 11 मरीजों का उपचार हो चुका है और उन्हें छुट्टी भी दे दी गई है।"

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जालंधर स्थित गुरु अमर दास पब्लिक स्कूल के 31 छात्रों का एक दल शैक्षणिक टूर पर नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के लिए न्यूयार्क और फ्लोरिडा गया हुआ था। इनमें से 10 छात्रों में इनफ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण दिखाई दिए और उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां जारी एक बयान में कहा गया, "उनमें से सात छात्रों में फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन सभी छात्रों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है।"

हैदराबाद में रविवार को 45 वर्षीय एक महिला तथा आठ और चार वर्ष की उसकी दो बेटियों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी। ये तीनों 10 जून को इंडियन एरलाइंस के विमान आईए-140 से न्यूयार्क से यहां पहुंची थीं।

आंध्र प्रदेश चेस्ट रोग अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि दो बच्चों के नमूनों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आईए-140 में इन तीनों के आगे और पीछे की तीन पंक्तियों में बैठे यात्रियों की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक लगभग 30,000 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+