यूरोप में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
लंदन, 15 जून (आईएएनएस)। महामारी घोषित हो चुकी बीमारी स्वाइन फ्लू से स्कॉटलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बीमारी से यूरोप में होने वाली यह पहली मौत है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ग्लागो में सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि स्कॉटलैंड के जिस मरीज की मौत हुई उसकी हालत पहले से नाजुक बनी हुई थी। यहां अभी नौ अन्य मरीजों का उपचार चल रहा है।
मौत का शिकार बने इस मरीज के लिंग और अन्य चीजों के बारें मे कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक लगभग 30,000 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications