हत्याओं के बाद प्रवासी मजदूरों का मणिपुर से पलायन
एक पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को यहां कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के लगभग 200 प्रवासी मजदूरों ने गैरमणिपुरी मजदूरों पर हुए ताजा हमलों के डर से सप्ताहांत में मणिपुर से पलायन कर गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का पूरा आश्वासन देने के बाद भी वे मजदूर मणिपुर में रुकने को तैयार नहीं हुए।"
ज्ञात हो कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में जारी निर्माण कार्य के लिए स्थानीय ठेकेदारों के साथ काम करने वाले चार प्रवासी मजदूरों की गुरुवार को अज्ञात आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
पश्चिम बंगाल के एक दिहाड़ी मजदूर प्रबीर मंडल ने कहा, "आतंकी यहां कहीं भी कुछ भी करने में सक्षम हैं, लेकिन सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं है। बाहरी लोग मणिपुर में सुरक्षित नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications