इस्तीफे की खबर लीक होने की जांच होनी चाहिए : यशवंत सिन्हा (लीड-1)
सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र हजारीबाग में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मेरे इस्तीफे की खबर मीडिया में कैसे लीक हुई, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। ऐसा करना पार्टी के हित में होगा।" अपने इस्तीफे की खबर खुद मीडिया में लीक करने का उन्होंने खंडन किया।
उल्लेखनीय है कि सिन्हा ने पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में मिली पराजय के लिए नेताओं पर जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने पार्टी के पुनर्गठन की भी मांग की थी।
अपने द्वारा उठाई गई बातों पर सिन्हा अभी भी अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपने पत्र में जो कुछ भी कहा है उस पर मैं अभी भी कायम हूं। पार्टी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications