श्याम रजक जद (यु) में शामिल
कुछ दिनों पहले तक लालू के सबसे भरोसेमंद सिपहसालारों में शुमार किए जाने वाले रजक के साथ राजद के प्रदेश महासचिव रहे निहोरा प्रसाद यादव भी जद (यु) में शामिल हुए।
इस अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में रजक तथा यादव ने कहा कि राजद में उन्हें सम्मान जरूर मिला परंतु इसके साथ उन्हें अपमान भी सहना पड़ा। सम्मान के बदले अपमान सहना सही नहीं है।
दोनों नेताओं ने कहा कि राजद अपने उद्देश्यों से भटक गई है। राजद का गठन गरीबों, दलितों सहित समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास तेज गति से हो रहा है और वह गरीबों को उसका हक भी दे रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications