वेलस्पन इंडिया को डी-मर्जर की अनुमति
कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है, "अदालत ने वेलस्पन इंडिया, वेलस्पन ग्लोबल ब्रांड्स और वेलस्पन इनवेस्टमेंट्स के बीच समग्र योजना व्यवस्था को मंजूरी दे दी है।"
बयान में कहा गया है कि इस योजना के तहत कंपनी की दो इकाइयों (मार्केटिंग और इनवेस्टमेंट व ट्रेजरी) को क्रमश: वेलस्पन ग्लोबल ब्रांड्स और वेलस्पन इनवेस्टमेंट्स जैसी दो अलग-अलग कंपनियों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
बयान में कहा गया है, "यह व्यवस्था 12 जून से प्रभावी मानी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications