यूरोपीय संघ ने तेहरान से चुनाव परिणाम पर स्पष्टीकरण मांगा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिनलैंड के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर स्टब ने ईयू के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने लक्जेमबर्ग पहुंचने के बाद कहा, "सबसे पहले तो यह देखना है कि चुनाव वाकई में लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है या नहीं। उसके बाद ईरान के साथ संवाद शुरू करने की कोशिश की जाए।"
ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड मिलिबैंड ने कहा कि ईयू ईरान में मतगणना प्रक्रिया में धांधली के आरोपों को लेकर और सरकार द्वारा विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के साथ सख्ती से निपटने को लेकर चिंतित है।
मध्य पूर्व में व्यापक स्थायित्व के सवाल पर सोमवार को ईयू के विदेश मंत्रियों की हो रही बैठक के एजेंडे में ईरान में चुनाव बाद पैदा हुआ तनाव एक प्रमुख मुद्दा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications