ईरान चुनाव के संदर्भ में आईएईए की बैठक

विएना, 15 जून (आईएएनएस)। ईरान में कट्टरपंथी नेता महमूद अहमदीनेजाद के दोबारा राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उसके साथ गतिरोध समाप्त करने के लिए अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की एक बैठक के लिए तमाम राजनयिक सोमवार को विएना में इकट्ठा हुए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हाल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें ईरान को अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को स्थगित करने की बात कही गई थी।

आईएईए के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई ने इस हफ्ते होने वाली आईएईए गवर्निग बोर्ड की नियमित बैठक के लिए तैयार की गई अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि इसके बदले तेहरान ने नातांज में यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को स्थापित कर लिया। उसने परमाणु हथियारों की कथित जांच के लिए आईएईए को सहयोग करने से भी इंकार कर दिया।

राष्ट्रपति अहमदीनेजाद ने रविवार को कहा था कि वह अपनी परमाणु नीतियों में कोई बदलाव नहीं करेंगे। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और शुक्रवार के चुनाव में पराजित प्रत्याशी मीर हुसैन मुसावी ने इस मुद्दे पर पश्चिमी देशों के साथ बातचीत शुरू करने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+