कैनवास बैग में बंद होकर तैरने का अनोखा कारनामा
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात 47 वर्षीय सुरेश बाबू सोनी ने रविवार को वाराणसी में भारी संख्या में मौजूद दशर्कों के सामने इस साहस भरी तैराकी को अंजाम दिया।
सोनी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि जिस समय मैं कैनवास के बैग में बंद होकर गंगा नदी के इस छोर से उस छोर तक तैरकर गया उस दौरान केवल मेरा चेहरा बैग के बाहर था। उन्होंने कहा कि मैंने उस हालात में गंगा नदी की 800 मीटर की दूरी 30 मिनट में तैरकर पूरी की।
वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक(सुरक्षा) के कार्यालय में तैनात सोनी ने कहा कि मेरे अंदर हमेशा से कुछ अलग अलग की तमन्ना थी। जब मैं 25 साल का था तब तैराकी शुरू कर दिया था। तब से मैं हमेशा तैराकी को कुछ अनूठा और रोमांचक बनाने के लिए नए प्रयोग करता रहा हूं।
सोनी ने कहा कि वह अपनी अनूठी तैराकी से रिकार्ड बुक्स में जगह पाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी तैराकी के वीडियो फुटेज लिम्का बुक आफ रिकार्ड के अधिकारियों को भेज दिए हैं। इसके अलावा गिनीज रिकार्ड बुक की सराहना पाने के लिए मैं वहां से अधिकारियों से संपर्क करने की तैयारी कर रहा हूं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications