सूरत बंद के दौरान बजरंग दल के 100 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
सूरत में हालांकि बंद का कुछ खास असर नहीं देखा गया और दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शहर के किसी भी हिस्से से हिंसा की खबरें नहीं हैं और बंद पूरी तरह विफल रहा। राज्य सरकार ने किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान अन्य दिनों की तरह खुले रहे।"
पुलिस ने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सुबह के समय हीरा व्यापार के केंद्र कहे जाने वाले वारछा रोड पर दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद कराने की कोश्शि की।
इसे देखते हुए पुलिस ने बजरंग दल के 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कुछ नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications