छत्तीसगढ़ धान घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के महासचिव रमेश वर्लियानी ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार इस घोटाले को छुपाने का प्रयास कर रही है। सच्चाई का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच सीबीआई से कराना आवश्यक है।"
उन्होंने कहा, "राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन को भी इस मामले से हमने अवगत करा दिया है। इस मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी गई तो हम सड़कों पर उतरेंगे।"
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप है कि उसने किसानों से सहकारी संस्थाओं के माध्यम से धान की खरीदी के मामले में करोड़ों रुपये का घोटाला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications