हुड्डा ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों को 149 घर सौंपे
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष कोसी नदी में आई प्रलंयकारी बाढ़ से प्रभावित बिहार के शाहपुर गांव को हरियाणा सरकार ने गोद लिया है।
सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मुसहरी टोला में बने 149 घरों को बाढ़ पीड़ित परिवारों को सौंप दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे यहां कोई राजनीति करने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि पीड़ित परिवार इन घरों में स्वच्छ एवं सुरक्षित रूप से रहें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बाढ़ पीड़ितों को मदद देना चाहती थी और इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया।
इस मौके पर उपस्थित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे हरियाणा सरकार की इस पहल का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने ऐसे भी दलितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की हैं और ऐसे में कोई अन्य राज्य की सरकार उन्हें मदद देती है तो यह खुशी की बात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications