म्यांमार ने श्रीलंका के साथ दो समझौतों पर हस्ताक्षर किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक म्यांमार के एक सरकारी मुख पत्र द न्यू लाइट ऑफ म्यांमार ने लिखा है कि दोनों समझौते रविवार को श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की म्यांमार यात्रा के दौरान किए गए। राजपक्षे म्यांमार के जुंटा प्रमुख जनरल थान श्वे के निमंत्रण पर म्यांमार की नई राजधानी नयापीताव की यात्रा पर थे।
समाचार पत्र ने लिखा है कि दोनों नेताओं ने धर्म, व्यापार, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, कृषि, वन, होटल व पर्यटन, परिवहन के साथ ही क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
ज्ञात हो कि श्रीलंका और म्यांमार बौद्ध बाहुल्य देश हैं। दोनों देश अपने यहां विद्रोही समूह के खिलाफ हमले के लिए मानवाधिकारों के उल्लंघन हेतु पश्चिमी देशों की आलोचना के शिकार भी हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications