नए अमेरिकी जनरल ने संभाली अफागानिस्तान में नाटो की कमान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गठबंधन सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इराक में विशेष बल का नेतृत्व कर चुके मैक्रिस्टल ने मध्य काबुल स्थित नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सिक्योरिटी असिस्टेंस फोर्स (आईएसएएफ) के मुख्यालय में सोमवार सुबह आयोजित एक सादे समारोह में जनरल डेविड मैकिरनैन की जगह ली।
जनरल मैकिरनैन को नाटो की कमान संभाले एक साल भी नहीं हुए थे कि उन्हें अमेरिकी रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। गेट्स ने कहा था कि अफगानिस्तान में मिशन की कामयाबी के लिए ताजा सोच और नई दृष्टि की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications