कश्मीर में 2 आतंकवादी मारे गए
पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर से 100 किलोमीटर दूर कुपवाड़ा जिले के कुमकाडी गांव में सेना के साथ रविवार को हुए मुठभेड़ में दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर हमला किया। सेना की जबावी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
घटनास्थल से दो एके-47 राइफलें, तीन हथगोले, सहित मोबाइल फोन और मिस कार्ड बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications