मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री को केंद्र से नहीं कोई शिकवा

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली धन राशि से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा है कि ग्राम सड़क योजना के मामले में केंद्र से मिलने वाले सहयोग को लेकर उन्हें किसी भी तरह की नाराजगी नहीं है क्योंकि प्रदेश की जरुरत के मुताबिक केंद्र से पर्याप्त राशि मिल रही है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का ब्यौरा देते हुए भार्गव ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि इस बार मध्य प्रदेश ने ग्राम सड़क योजना में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस योजना के जरिए प्रदेश के 8100 गांव लाभान्वित हुए हैं। उनके विभाग की आगे कोशिश रहेगी कि प्रदेश के सभी गांवों को इस योजना का लाभ मिले।

भार्गव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश को जहां 2000-01 में 213 करोड़ रुपए मिले थे वहीं यह राशि बढ़कर 2008-09 में 1843़ 70 करोड पहुंच गई है। वह केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले सहयोग को लेकर संतुष्ट हैं तथा उन्हें केंद्र सरकार से किसी भी तरह की शिकायत नहीं है।

भार्गव ने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस योजना के तहत बनने वाली सड़कें पूरी गुणवत्ता वाली हों। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किए जा रहे हैं। कुछ निर्माता कम्पनियों ने निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं किया है और सड़क निर्माण में गड़बड़ियां की हैं। ऐसी 98 कम्पनियों को काली सूची में डाल दिया गया है।

भार्गव ने बताया कि उनके विभाग ने ठेकेदारों को सुविधा मुहैया कराने के लिए भी कई नई व्यवस्थाएं की हैं। ई-टेंडरिंग शुरू कर दी गई है और भुगतान भी ई-बैंकिंग व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। इतना ही नहीं लागत का निर्धारण भी हर माह सूचकांक के आधार पर किया जाने लगा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+