रणनीतिक साझेदारी बढ़ाएंगे पाकिस्तान और चीन
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि दोनों नेताओं ने यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 9वें शिखर सम्मेलन से पूर्व सोमवार को मुलाकात की।
जरदारी ने जिंताओं को आतंकियों के खिलाफ जारी युद्ध की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि पाकिस्तानी धरती से आतंकियों का सफाया होने तक सैन्य अभियान जारी रहेगा। जरदारी ने कहा कि आतंकी सक्रिय हैं और बेगुनाह लोगों को निशाना बना रहे हैं।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने जिंताओं को विस्थापितों के पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी और इस परिस्थिति से निपटने में मदद के लिए उनका आभार जताया।
जिंताओं ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान की प्रशंसा करते हुए खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान को बढ़ाने और एकजुट होने पर जोर दिया।
दोनों नेताओं ने आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई।
जरदारी की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी सोमवार को मुलाकात की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications