चोरी के शक में विक्षिप्त की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक घटिया थाने के माधवपुर गांव में रहने वाले फतेह सिंह के घर रविवार - सोमवार की रात को एक युवक बैल ले जाने की कोशिश कर रहा था तभी उस पर डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मृत माधव सिंह विक्षिप्त था और वह रात में कहीं भी घुस जाता था।
घटिया थाने के प्रभारी चंद्रपाल सिंह तोमर ने आईएएनएस को बताया कि माधव सिंह को डंडे के प्रहार से गंभीर चोटें आइर्ं और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन जहां उसे विक्षिप्त बता रहे हैं वहीं ग्रामीण उसे चोर ठहरा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications