स्वाइन फ्लू : देश में 23 मरीज, स्थिति नियंत्रण में होने का दावा (लीड-1)
दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में आजाद ने कहा, "दवा पर्याप्त मात्रा मौजूद है और इस बीमारी का उपचार सौ फीसदी संभव है। 23 में से 11 मरीजों का उपचार हो चुका है और उन्हें छुट्टी भी दे गई है। अब 12 मरीज बचे हैं।"
उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित देशों में स्वाइन फ्लू के मामलों की तुलना में 11-12 मामले कुछ भी नहीं हैं।
हैदराबाद में रविवार को 45 वर्षीय एक महिला तथा आठ और चार वर्ष की उसकी दो बेटियों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। ये तीनों 10 जून को इंडियन एरलाइंस की विमान संख्या आईए-140 से न्यूयार्क से यहां पुहंची थीं।
आंध्र प्रदेश चेस्ट रोग अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि दो बच्चों के नमूनों को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) भेजा गया है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आईए-140 में इन तीनों के आगे और पीछे की तीन पंक्तियों में बैठे यात्रियों की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू 74 देशों में अब तक लगभग 30,000 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीमारी से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications