गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 15000 से नीचे बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 15,195.83 पर खुला और कारोबार बंद होने के समय 300.73 अंकों या 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,937.21 पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 15,261.03 अंकों के अधिकतम और 14,807.26 अंकों के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,502.95 पर बंद हुआ।
बीएसई मिडकैप सूचकांक 2.02 प्रतिशत और बीएसई स्मालकैप सूचकांक 1.91 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications