शाइनी आहूजा पुलिस हिरासत में भेजे गए (लीड-1)
पीड़िता की शिकायत पर आहूजा को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार दोपहर अंधेरी की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आहूजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 339 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोषी सिद्ध होने पर उन्हें कम से कम सात वर्ष की सजा हो सकती है। पीड़िता आहूजा के यहां एक साल से काम कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
पीड़िता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रविवार शाम आहूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आहूजा से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आहूजा ने पीड़िता से शारीरिक संबंध की बात स्वीकार कर ली है। आहूजा ने कहा है कि उन्होंने नशे की हालत में ऐसा किया होगा।
पीड़िता और आहूजा का सोमवार तड़के चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण सकारात्मक रहा।
बॉलीवुड में आहूजा फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'गैंगस्टर', 'वो लम्हे', 'हाइजैक', 'लाइफ इन ए मेट्रो' और 'भूल भूलैया' में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
माना जा रहा है कि वह अपनी पत्नी से अलग मुंबई में रहते हैं। उनकी एक पुत्री भी है। आहूजा पर आरोप लगने के बाद उनकी पत्नी मुंबई पहुंच गई है। आहूजा नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित आर्मी पब्लिक स्कूल और हंसराज कॉलेज के छात्र रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications