प्रधानमंत्री रूस के लिए रवाना
नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को रूस के औद्योगिक शहर येकतरिनबर्ग की तीनदिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए।
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बीआरआईसी (ब्राजील, रूस, भारत, चीन) देशों की शिखर बैठक तथा छह देशों वाले शंघाई कार्पोरेशन आर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद लगातार दूसरी बार देश की कमान संभालने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला विदेश दौरा है। अपनी इस यात्रा के दौरान वह पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से भी भेंट करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications