बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार 8 लाख लूटे
पुलिस के मुताबिक सोमवार करीब 10 बजे तीन बदमाशों ने यमुना विहार के एक पेट्रोल पंप के सुरक्षा गार्ड बलदेव को उस वक्त गोली मार दी जब वह एक बैंक में नकदी जमा कराने जा रहा था।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) एस. एस. यादव ने आईएएनएस को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सामने ही सुरक्षा गार्ड से बैग छीनने की कोशिश की। असफल रहने पर बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मार दी।
घटना के बक्त बलदेव अपनी राइफल पेट्रोल पंप पर ही छोड़ गया था। इस घटना के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications