छुट्टियां मनाने प्रियंका संग शिमला पहुंची सोनिया
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सोनिया रविवार को प्रियंका व अपने नातियों के संग यहां पहुंचीं। वह सोमवार तक शिमला में ही रहेंगी।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार रविवार सुबह कल्याण हैलीपेड पहुंचा और वहां से वह प्रियंका के चारबारा स्थित नवनिर्मित कॉटेज गया।
वहां चल रहे कामकाज का मुआयना करने के बाद सोनिया सपरिवार शिमला के बाहरी क्षेत्र में स्थित ओबेरॉय ग्रुप के रेसॉर्ट विंडफ्लावर हॉल गईं और रविवार को पूरा दिन वहीं बिताया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष के शिमला दौरे के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी और प्रियंका को जब भी फुरसत मिलती है, दोनों शिमला आना नहीं भूलतीं। हालांकि छुट्टियों के दौरान वह अपनी यात्रा को पूरी तरह से निजी रखना पसंद करती हैं। गर्मियों में छुट्टियां बिताने का उनका यह पसंदीदा स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications