समय पर इलाज न होने से दलित किशोर की मौत
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक सूर्यनाथ ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि राठ कस्बे में करंट से बुरी तरह झुलसे अनिल कुमार(18 वर्ष) के परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल गए। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ से वे किशोर को भर्ती करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे । लेकिन उन्होंने यह कहकर भर्ती करने से मना कर दिया गया कि अस्पताल में 'छोटी जाति' के लोगों का उपचार नहीं किया जाएगा। समय पर इलाज न होने से अनिल की मौत हो गई।
सूर्यनाथ ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी की तरफ से मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) पी.के.कंसौरिया की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications