गबन के आरोप में लिपिक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का लिपिक अतुल वर्मा विभागीय कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते से रकम निकालने के लिए दिए जाने वाले आवेदनों में कथित तौर पर काट-छांटकर मनमाफिक रकम निकाल लेता था। वर्ष 2006 से उसने कई कर्मचारियों को चूना लगाकर लगभग 59 लाख रुपए का गबन किया।
पडाव थाने के प्रभारी देवेन्द्र कुशवाहा के मुताबिक भविष्य निधि से राशि निकालने के संबंधी आवेदनों को जमा कराते समय वर्मा उनमें हेर-फेर करता था। उसने इस तरह लगभग 59 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि निकाली। कुछ कर्मियों की शिकायत पर वर्मा को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications