शाइनी आहूजा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप
पुलिस के अनुसार आहूजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 339 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता और आहूजा का सोमवार तड़के चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया।
पीड़िता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रविवार शाम आहूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आहूजा से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आहूजा ने पीड़िता से शारीरिक संबंध की बात स्वीकार कर ली है।
बॉलीवुड में आहूजा फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'गैंगस्टर' में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी पत्नी से अलग मुंबई में रहते हैं। उनकी एक पुत्री भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications