केंद्रीय बजट 6 और रेल बजट 3 जुलाई को पेश होगा (लीड-2)
संसद के बजट सत्र के संबंध में यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि संसद का बजट सत्र दो जुलाई से शुरु होगा । उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। यह सत्र सात अगस्त तक चलेगा।
इन तारीखों का फैसला प्रधानमंत्री के रूस के येकतरिनबर्ग रवाना होने से पहले किया गया। प्रधामंत्री वहां बीआरआईसी(ब्राजील, रूस, भारत और चीन)तथा एससीओ (शंघाई कोपरेशन आर्गेनाइजेशन की शिखर बैठकों में शरीक होने जा रहे हैं।
एक बयान में कहा गया है कि आर्थिक सर्वेक्षण, रेल बजट और आम बजट पेश होने के बाद मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications